नूरपुर के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह की सैनी समाज के लोगों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिकायत करके आरोप लगाया था कि प्रभारी निरीक्षक उनके साथ बदसूलकी करते है। बिना पैसा लिए कोई काम नही करते है। उपमुख्यमंत्री ने एसपी को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। धामपुर कोतवाली के एसएसआई रमेश चंद शर्मा पर भी लोगों से बदसलूकी करने के आरोप है। अफसरों की हिदायत के बाद भी एसएसआई के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आ रहा था। एसपी ने दोनों की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने नूरपुर के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह व धामपुर कोतवाली के एसएसआई रमेश चंद शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया हैं। सर्विलांस के प्रभारी सुमन कुमार को नूरपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया हैं। एसपी उमेश कुमार सिंह के अनुसार नूरपुुर के प्रभारी निरीक्षक शराब पीकर जनता से अभद्रता कर रहे थे, इसलिए ये कार्रवाई की गई है।