कैराना। गांव जहानपुरा निवासी इखलाक उर्फ लाखा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह गांव के ही युवक के साथ बाइक से शुक्रवार की सुबह कैराना आ रहा था। गांव में मस्जिद के निकट पहुंचा तो गांव के चार युवकों ने उससे गाली-गलौज कर मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
ट्रैक्टर चालक ने किसान को कुचला, हालत गंभीर
कैराना। बृहस्पतिवार की देर शाम सुदेश निवासी ऊंचा गांव अपनी साइकिल से खेत से घर जा रहा था। रास्ते में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। राहगीरों के सहयोग से पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। किसान सुदेश की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।