फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोड़कर चार लाख रूपये की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर। चोरो ने शनिवार की रात को एक बंद मकान का ताला तोड़कर 13 हजार की नगदी और सोने चांदी के जेवर समेत करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। मकान स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। कस्बे में हो रही चोरी की लगातार घटनाओं से कस्बे में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

नई बस्ती राजा का ताजपुर निवासी फिरोज खान कश्मीर में रहकर होटल चलाता है । उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन परिवार के साथ गांव में रहती है। शनिवार को वह मकान का ताला लगाकर अपनी रिश्तेदारी में दिल्ली गई थी। रात में किसी समय चोरो ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर पूरे घर को खंगाल डाला। चोरो ने कमरे में रखी सेफ और संदूक का ताला तोड़कर घर में रखे 13 हजार रुपये, 13 तोला सोने और एक किलो चांदी के आभूषण के अलावा गैस सिलिंडर, मिक्सर मशीन आदि कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह मकान का ताला टूटा देखकर व सामान इधर-उधर बिखरा देखकर पड़ोसियों ने शाइस्ता को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची शाइस्ता चोरी गए सामान को देखकर सदमे से बेहोश हो गई। पड़ोसियों ने पानी आदि डालकर उसे होश में लाया। शाइस्ता ने बताया कि चोरी गए सामान की कीमत करीब चार लाख रुपये है। उसने घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दे दी है। ग्रामवासियों ने बताया कि कस्बे में काफी दिनों से चोर बंद मकानों को निशाना बना रहा है। पिछले तीन माह में कस्बे में एक दर्जन से भी अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं । लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामवासियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें