फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता शमशाद अंसारी समेत 200 समर्थको के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता शमशाद अंसारी समेत 200 समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बिजनौर 03 नवंबर
बिजनौर नगर पालिका से सपा की प्रत्याशी रुखसाना परवीन के पति सपा नेता शमशाद अंसारी को शहर में बिना अनुमति के जुलूस निकालना मंहगा पड़ गया। शमशाद व उनके 200 समर्थकों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सपा नेता शमशाद अंसारी की पत्नी रुखसाना परवीन को बिजनौर नगर पालिका से सपा का प्रत्याशी बनाया गया है। शुक्रवार को सपा नेता शमशाद अंसारी ने बिना अनुमति के अपने समर्थकों के साथ शहर में वाहनों के साथ जुलूस निकाला। कई जगह रास्ता जाम रहा। जुलूस की प्रशासन ने वीडियोग्राफी करा ली। इसके बाद शहर कोतवाली के एसएसआई देवेंद्र सिंह धामा की ओर से शमशाद अंसारी समेत उनके 200 समर्थकों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने के मामले में धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


हत्या में तरमीम हुई रिपोर्ट
बिजनौर। गंाव स्वाहेड़ी निवासी सुबोध उर्फ पिल्लू की गुमशुदगी हत्या में तरमीम कर दी गई है। 28 अक्टूबर से लापता सुबोध उफ पिल्लू का शव बुधवार को गांव के तालाब में पड़ा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिल्ल्ूा की गला घोंटकर हत्या होने की पुष्टि हुई थी। पिल्लू की थाने में दर्ज गुमशुदगी को हत्या में तरमीम कर दिया हैं।
विज्ञापन


बालिका के साथ दुष्कर्म
नगीना। क्षेत्र के एक गांव की आठ साल की बालिका दुकान से अकेली घर का सामान लेने गई थी। इस दौरान घर लौटते समय गांव के एक युवक ने बालिका को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका ने परिजनों को यह बता बताई । पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें