फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने घर लौटते दवा विक्रेता से 29 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नींदडू़ (ब्यूरो)। मेडिकल स्टोर बंद कर घर लौट रहे दवा विक्रेता पर हमला कर तीन बदमाशों ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स में 29 हजार रुपये नगद के अलावा दुकान की चाबियां थीं।
विज्ञापन

नूरपुर मार्ग पर मोती मसजिद से कुछ फासले पर एमक्यू मेडिकल स्टोर है। शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे स्टोर संचालक परवेज अहमद दुकान बंद कर 29 हजार रुपये दस्ती बेग में रखकर पैदल घर के लिए चला। परवेज अहमद के मुताबिक जब वह शेखान मोहल्ले के मोड़ पर पहुंचा, तब पीछे से आए एक बदमाश ने उसका मुंह बंद कर लिया। दूसरे ने उसके हाथ से खाने का टिफिन छीनकर उसके सिर में मारा। तीसरे बदमाश ने हाथ से रुपये का बेग छीन लिया और मसजिद शेखान की ओर भाग गए। तीनों बदमाशों ने चेहरा ढक रखा था। उसने किसी तरह अपने मोबाइल फोन से घर वालों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन एवं मोहल्ले के लोगों ने वारदात के विषय में पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाते ही कोतवाल राजेश चौहान और चौकी प्रभारी रोहिताश चौधरी ने मौका मुआयना किया। प्राप्त तहरीर के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी।
दंपति से लूट में भी थे तीन नकाबपोश
नींदडू़ (ब्यूरो) । 13 अगस्त की रात अंथाईशेख निवासी दंपत्ती से करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की लूट में भी तीन नकाबपोश बदमाश शामिल थे। अंथाईशेख निवासी शमऊन उर्फ आजाद (40 वर्ष) और पत्नी रजिया से लूट की घटना में बदमाश बाइक पर सवार थे और पीछे से ओवरटेक कर घटना को अंजाम दिया था, जबकि परवेज अहमद से लूट के समय तीनों नकाबपोश बदमाश पैदल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें