फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड के बदमाशों को खंगाल रही है पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के बदमाशों को खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

मंडावर (बिजनौर)। दरोगा सहजोर मर्डर में पुलिस अब उत्तराखंड के बदमाशों को खंगाल रही है। इन बदमाशों की बालावाली के इलाके में खूब आवाजाही रहती थी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई गांव में ताबड़तोड़ दबिश दी है। मंगलवार को एसपी सिटी रामधारी चौरसिया, सीओ नजीबाबाद रामानंद कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस की टीम बालावाली चौकी पर पहुंची। टीम ने उत्तराखंड राज्य के गांव भोगपुर, खानपुर समेत कई गांवों में बदमाशों की तलाश में दबिश दी। पुलिस को लगता है कि उत्तराखंड के कई बदमाश बालावाली के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पुलिस इन बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस को कई बदमाशों की तलाश है। बालावाली के पुल के जरिए उत्तराखंड के बदमाश इस इलाके में खूब आते जाते हैं और अपराध करके निकाल जाते हैं। इसके अलावा पुलिस ने कई ओर लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है।
विज्ञापन

दरोगा के मर्डर से तीन दिन पहले से उत्तराखंड से आने वाला खनन पूरी तरह बंद था। पुलिस को शक है कि कही खनन दरोगा ने ही तो बंद नहीं कराया था। इस रंजिश में तो उनका मर्डर नहीं हुआ। पुलिस उत्तराखंड के खनन से जुड़े लोगों को भी खंगाल रही है। भोगपुर के स्टोन क्रेशर पर कई लोगों की तलाश में दबिश दी गई। अन्य खनन से जुड़े लोगों की तलाश में भी दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें