फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल मर्डर के आरोपियों के घरों की कुर्की की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विशाल हत्याकांड के आरोपियों के घर होंगे कुर्क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर। नया गांव के विशाल मर्डर के आरोपियों के घरों की कुर्की की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। सीबीसीआईडी की टीम ने बृहस्पतिवार को कोतवाली शहर में कोतवाल प्रेमवीर राणा को कार्रवाई के बारे में बता दिया है।
विज्ञापन

दस फरवरी को शहर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव निवासी विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी व उसके पिता संजय सिंह को सीने पर धारदार हथियार से वार कर दिया गया था। इस घटना की विशाल के चाचा हेमेंद्र सिंह ने पेद्दा गांव के पूर्व प्रधान सईद इकबाल, नफीस, फुरकान, इफ्तेखार, अकबर, हनीफ, शमीम, अनीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हनीफ को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस घटना में अन्य युवकों का हाथ होने का शक जता रही थी। कई युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। विशाल के पिता संजय ने एसपी ऑफिस के बाहर जहर खा लिया था। इसके बाद हिरासत में लिए युवकों को छोड़ दिया गया था। संजय ने किसी और एजेंसी से घटना की जांच कराने की मांग की थी। डीएम ने शासन को पत्र लिखकर सीबीसीआईडी से जांच कराने को कहा था। विशाल मर्डर की विवेचना सीबीसीआईडी बरेली के हवाले कर दी गई। सीबीसीआईडी ने हनीफ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। शहर कोतवाली पुलिस को पत्र लिखकर फरार आरोपियों को पकड़ने में मदद मांगी थी। शहर कोतवाली पुलिस ने कई बार आरोपियों के घर दबिश दी, पर कोई नहीं मिला। शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा ने सीबीसीआईडी को पत्र लिखकर आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने को कहा था। बृहस्पतिवार को सीबीसीआईडी की टीम थाने पहुंची। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे आरोपियों के घरों की कुर्की की कार्रवाई की तैयारी करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें