पुलिस ने बैटरी चोर दबोचा
धामपुर। कोतवाली के बाहर से बैटरी चोरी के आरोप में युवक लोगों से छूट कर भागने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। कालागढ़ मार्ग निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि चोर उनके यहां पर बैटरी को चोरी करने का प्रयास कर रहा था। हालांकि उन्होंने उसे दबोच लिया। कोतवाली गेट पर उसने भागने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस ने उसका पीछा किया। एचएम मुनेंद्र सिंह ने कहा आरोपी पुलिस कस्टडी से नहीं भागा। लोगों से डरकर भागा था। जिसे नगीना चौक पर दबोच लिया गया है।