फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा काटने गई किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। जिसमें रिश्तेदारी में आए युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। तहरीर में पीड़ित पिता ने कहा है कि मंगलवार की शाम उसकी पुत्री चारा काटने खेत में गई थी। इस दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति के घर पर रिश्तेदारी में आए युवक ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंची पीड़िता ने मां को अवगत कराया। बुधवार की सुबह पिता पीड़ित पुत्री को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है, पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें