फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े फायरिंग के दो आरोपी, दो की तलाश जारी

विज्ञापन
फायरिंग के बाद कारतूस का खाली खोखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने राजपुर नवादा के रामलीला मंचन पर उत्पात और फायरिंग के आरोपी दो युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस को दो अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र में राजपुर नवादा में श्रीरामलीला मंचन के दौरान स्टेज पर चढ़कर फायरिंग और उत्पात के दो आरोपी युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। बृहस्पतिवार को रंगारंग कार्यक्रम के दौरान एक युवक गाने की फरमाइश को लेकर स्टेज पर चढ़ गया। कमेटी कार्यकर्ता द्वारा युवक को स्टेज से नीचे उतार देने से नाराज उसके साथियों ने स्टेज पर चढ़कर हवाई फायरिंग और उत्पात मचाया। जिससे दर्शकों में अफरा तफरी मच गई थी। कमेटी अध्यक्ष अनुज त्यागी, सुमित, अतुल, राजकमल और पंकज ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपकर आरोपी युवकों की धरपकड़कर कार्रवाई करने की मांग की। मंडावली थानाध्यक्ष राजीव त्यागी के निर्देशन में एसआई रणवीर सिंह, संदीप कुमार, आदेश, मनोज ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में करौली निवासी सोहन सिंह और जसपुर निवासी पीयूष कुमार शामिल हैं। जबकि पुलिस जालपुर निवासी केशव और किरतपुर क्षेत्र निवासी बिल्लू की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें