आवास बनवाने के नाम पर रकम हड़पी
अफजलगढ़। ग्राम मुस्तफाबाद गढ़िया की एक महिला ने प्रधान पुत्र पर मकान बनाने के नाम पर हजारों की रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। आरोप है कि न ही प्रधान पुत्र ने आवास ही बनवाया और रकम वापिस मांगने पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करता है।
ग्राम की रूपा देवी पत्नी स्वर्गीय शिवकुमार ने डीएम से की शिकायत में बताया कि विधवा है। उसके पास कच्चा मकान है। उसने प्रधान पुत्र से पीएम आवास योजना में मकान बनवाने की मांग की थी। इस पर प्रधान पुत्र ने उससे पचास हजार रुपये मांगे। पीड़ित ने जैसे तैसे किसी से ब्याज पर लेकर प्रधान पुत्र को आवास बनवाने के लिए रकम लाकर दी। आरोप है कि तब से प्रधान पुत्र चक्कर कटा रहा है। न ही अभी तक आवास बना है। शुक्रवार की सवेरे जब प्रधान पुत्र से रकम वापिस मांगने गई तो उसने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौच की। आरोप है कि अब रकम देने से इंकार कर रहा है। पीड़ित ने डीएम से जांच कर आरोपी प्रधान पुत्र के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उधर बीडीओ रोहिताश कुमार का कहना है कि जांच कर आरोपी प्रधान पुत्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।