धामपुर। एक महिला ने बैंक की शाखा में कार्यरत दो कर्मचारियों पर लोन देने के नाम पर छेड़खानी करने और विरोध करने पर अभद्रता कर बाहर कर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। महिला का आरोप है कि इस शाखा में सरकार की ओर से गांवों में चल स्वयं सहायता समूहों को लोन का वितरण किया जाता है। आरोप है कि जब बृहस्पितवार को लोन लेने के लिए शाखा में आई तो वहां पर दो कर्मचारियों ने उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया। पुुलिस ने तहरीर पर जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।