फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ के विरोध में भाई से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना (बिजनौर)। भाई के साथ पेपर देने जा रही दो छात्राओं के साथ बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। भाई ने विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित की ओर से नगीना थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी दो बहनों को परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से बुधवार की सुबह करीब 10 बजे धामपुर के लिए चला था। बढ़ापुर से ही बाइक सवार दो युवक उसके पीछे लग गए तथा रास्ते में छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणी करते चल रहे थे। कई बार मना करने पर भी जब वे बाज नहीं आए तो उसने मामले की सूचना मोबाइल से अपने बड़े भाई को दी। इस पर उसका भाई बाइक से नगीना को ओर चल दिया। नगीना स्थित मोहल्ला इमलियों के पास पहुंचा तो छेड़छाड़ करने वाले बाइक सवार युवकों को समझाने की कोशिश की। आरोप है कि युवकों ने उसके भाई की पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गए। भाई ने नगीना थाने में आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें एक युवक की पहचान बढ़ापुर के गांव कुन्जैटा निवासी युवक के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला बढ़ापुर थाना क्षेत्र का है, तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी। बाद में दोनों छात्राएं परीक्षा देने धामपुर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें