फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विशाल के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

बिजनौर । नया गांव के विशाल हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उसके पिता व बाकी गांव वालों ने एसपी देहात दिनेश सिंह को ज्ञापन दिया। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई।
विज्ञापन

विशाल के पिता संजय कुमार ने ज्ञापन में बताया कि दस फरवरी 2017 को उसके बेटे विशाल की गांव पेद्दा निवासी पूर्व प्रधान इकबाल, नफीस, फुरकान, इस्तेखार, हनीफ, शमीम, अनीस, अकबर ने हत्या कर दी थी। आरोपियों ने उसे भी चाकू से वार कर घायल कर दिया था। इस मामले में एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस ने केवल हनीफ को ही गिरफ्तार किया है। इस केस की विवेचना कर रही सीबीसीआईडी बरेली द्वारा बाकी आरोपियों के एनपीडब्ल्यू जारी करने के बाद भी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी अनीस को तो दबोचा, लेकिन अभी उसका चालान नहीं किया है। मामले में सभी आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी कर चालान करने की मांग की गई। इस दौरान भाजपा नेता सीताराम राणा, नरेंद्र पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें