फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित रस्सगुल्ले बेचने वाले दुकान स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । जिस दुकान के रसगुल्ले खाकर बच्चे बीमार हुए थे उसे दुकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने दुकान स्वामी को दबोचकर उसका चालान कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकान में रखी 50 किलो मिठाई नष्ट करा दी है। रसगुल्लों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
विज्ञापन

बिजनौर के मोहल्ला बुखारा में बृहस्पतिवार को फुरकान के बेटे के खतना हुई थी। खतना के दौरान हुए कार्यक्रम में मोहल्ला बुखारा में स्थित अक्शा स्वीट सेंटर से देर शाम रस्सगुल्ले खरीदकर बांटे गए थे। रस्सगुल्ला खाने वाले सभी बच्चे बीमार हो गए। बच्चों को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। करीब 35 बच्चे दूषित रसगुल्ले खाने से बीमार हो गए। बच्चों का शहर के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। परिजनों ने दुकान के सामने हंगामा किया। नया मछली बाजार निवासी उमर ने दुकान स्वामी जाकिर उर्फ जकी के खिलाफ इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने दुकान स्वामी को दबोचकर उसका चालान कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकान पर पहुंचकर दुकान पर रखी 50 किलो मिठाई मौके पर ही नष्ट करा दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें