फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक ट्रक में घुंसी, दो मरे 17-22-49

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। कस्बा झालू के निकट एक बाइक ट्रक के पीछे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के अंतर्गत भरत बिहार कॉलोनी निवासी मुकेश सिंह (48) और उसका एक साथी जोगेंद्र सिंह (40) निवासी जनपद नोएडा (सोरखा) बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे नहटौर से बाइक से बिजनौर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजनौर-नहटौर मार्ग पर स्थित कस्बा झालू के निकट उनकी बाइक आगे जा रहे एक ट्रक में पीछे से टकरा गई। बाइक ट्रक में पीछे से घुसने से उस पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की सूचना पर कस्बा झालू चौकी इंचार्ज परवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। जिला अस्पताल में पहुंचे उक्त दोनों घायलों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने स्थानीय थाने में फरार ट्रक चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर दिया। मृतकों के परिवार में उनकी मौत से कोहराम मच गया। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार गौड़ का कहना है कि ट्रक चालक को पकड़ने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें