भोपा। पुलिस ने गांव में गोकशी कर रहे दो आरोपियों को मौके से गोमांस और उपकरण सहित गिफ्तार कर किया है। चौकी इंचार्ज ने चार आरोपियों के विरुद्ध थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। भोपा इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि जौली चौकी प्रभारी चंद्रसेन सैनी ने टीम के साथ गोकसी की सूचना पर गांव नंगला बुजुर्ग (नया गांव) में छापा मारा। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों शाकिब कुरैशी पुत्र फकरू कुरैशी निवासी नंगला बुजुर्ग और जुनेद कुरैशी पुत्र शमशुद्दीन कुरैशी निवासी बेहडा थ्रू को दबोच लिया। मौके से डेढ क्विंटल गोमांस और उपकरण बरामद किए। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। फरार हुए दो आरोपियों की तलाश जारी है।