फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगली जाजू में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगली जाजू में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
विज्ञापन

नूरपुर(बिजनौर)। गांव नंगली जाजू में एक युवक ने सरकारी नलकूप के पास खड़े पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सोमवार की सुबह घर से निकला था। उसका शव जंगल गए ग्रामीणों ने पेड़ पर लटका देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव नंगली जाजू निवासी महकार सिंह (18) पुत्र प्रीतम सिंह सोमवार की सुबह करीब दस बजे जंगल जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह ग्रामीण खेतों पर काम करने गए तो सरकारी नलकूप के पास एक पेड़ पर महकार का शव लटका देखा। महकार का शव मिलने पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार महकार की किसी बात को लेकर परिवार वालों से कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर उसने आत्महत्या कर ली। महकार दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें