फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट-हत्या का खुलासा नहीं कर सकी दो जनपदों की पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी। तेइस दिन पहले असमोली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट और हत्या की वारदात में शामिल बदमाशों का का पुलिस सुराग तक नहीं लगा सकी है। पीड़ित के परिजनों ने आईजी से घटना की खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

एक सितंबर को थाना सैदनगली के हरियाना गांव निवासी इकरार पुत्र सईद और सद्दाम पुत्र इकरार असमोली थाना क्षेत्र के मनोटा के साप्ताहिक पशु बाजार से पशु बेचकर जुगाडू से अपने घर को लौट रहे थे। हसनगढ़ औशर मथना के बीच तीन बाइक सवार बदमाशों ने इकरार की गोली मारकर हत्या कर दी थी जबकि सद्दाम को गोली मारकर घायल कर दिया था। बदमाश दोनों किसानों से 52 हजार की नगदी लूट कर फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस में हडकंप मच गया था। आईजी विनोद कुमार सिंह ने घटना स्थल का मुआयना कर सम्भल और अमरोहा पुलिस को शीघ्र खुलासे के आदेश दिए थे। दोनों जनपदों की स्वाट टीम के घटना के खुलासे के लिए लगाया गया था। बावजूद इसके पुलिस के वारदात से संबंधित कोई क्लू नहीं तलाश कर सकी है। पुलिस की कार्यशैली से नाराज पीड़ित परिजनों ने आईजी को पत्र भेजकर घटना के शीघ्र खुलासे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें