फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश के दौरान वारंटी की मौत, दो सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के मोहल्ला छेबड़ा में पुलिस की दबिश के दौरान अधेड़ वारंटी की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने सिपाहियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एएसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। कार्रवाई के बाद पुरिजनों का गुस्सा शांत हो गया। वहीं पुलिस ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि शहर के मोहल्ला छेबड़ा निवासी जुल्फेकार एससीएसटी एक्ट के मामले में वारंट जारी हुआ था। इन दिनों वह बीमार चल रहा था। शुक्रवार को शहर कोतवाली की लेपर्ड पर तैनात दो सिपाही वारंटी जुल्फेकार के घर दबशि देने के लिए पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान परिजनों और पुलिस कर्मियों के बीच खींचातानी भी हुई। यह देख जुल्फेकार बेहोश हो कर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत के परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का हंगामा देख दोनों सिपाही मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी होने पर एएसपी बृजेश सिंह और इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान घटनास्थल पर पहुंचे। यहां हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। परिजनों ने सिपाहियों कार्रवाई की मांग की। एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि सिपाही हरिओम और जदुनाथ को लाइन हाजिर कर दिया है। परिजनों ने सिपाहियों के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें