मंडावर। पिता के साथ जा रही एक युवती से दो युवकों ने छेड़खानी की। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती मंगलवार की शाम अपने पिता के साथ टाटा मैजिक से गांव लौट रही थी। बस स्टैंड के पास दो युवकों ने पिता के सामने ही उससे छेड़खानी की। पिता ने आरोपी युवकों नफीस और राजू के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने राजू को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। एसओ अंशुमाली भारती के अनुसार दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।