विवाद में किया तीन का चालान
हल्दौर ।
मोहल्ला रईसान में पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद शामिल तीन अन्य आरोपियों को दबोच लिया और उनका चालान कर दिया।
करीब एक माह पूर्व मोहल्ला रईसान में स्थित गीता चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के समीप अक्षय व वैभव के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच चाकू चले व मारपीट हुई। चाकू लगने से अक्षय व उसका साथी विपिन घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल अक्षय को परिजन मेरठ ले गए थे। जबकि घायल विपिन को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था। घायलों के परिजनों ने वैभव प्रताप, शिवा, अंकित व लव कुमार के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कुछ दिन वैभव प्रताप, मंगलवार की शाम रेलवे स्टेशन के पास से शिवा और बालकिशनपुर चौराहे से बुधवार दोपहर करीब दो बजे शिवा व लव कुमार का चालान कर दिया है। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना ने मामले की पुष्टि की है।