फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की ठगी का आरोपी धामपुर निवासी पीलीभीत पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। यूपी और उत्तराखंड में लोगों को लाखों कमाने के सब्जबाग दिखाकर करोड़ों की ठगी करने वाले धामपुर की एक प्राइवेट गैस एजेंसी बीएफसी के संचालक को पीलीभीत पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी ने धामपुर सहित कई स्थानों पर पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी के लाइसेंस देने के नाम लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना निवासी फैजान अली ने पीलीभीत में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि धामपुर निवासी प्राइवेट गैस एजेंसी संचालक मयंक सक्सेना ने लोगों को पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसी के लाइसेंस देने के नाम पर लाखों की ठगी कर रखी है। गौरतलब है कि आरोपी मयंक सक्सेेेना ने डेढ़ साल पहले धामपुर में कालिया वाला मंदिर के सामने प्राइवेट गैस एजेंसी बीएफसी के नाम पर कार्यालय खोला था। इस कार्यालय का उद्घाटन भी तत्कालीन एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह ने किया था। विज्ञापन प्रकाशित कराकर साक्षात्कार के माध्यम से कई युवक-युवतियों को भर्ती के लिए बुलाया गया था। इस दौरान जिन युवक युवतियों को कार्यालय में भर्ती किया गया, उन्हें भी सैलरी नहीं दी गई। वह भी दरदर भटक रहे हैं। कई अखबारों में छपे विज्ञापन का पैसा भी आरोपी हड़प कर गया। बिजली का लाखों रुपये बकाया बिल भी जमा नहीं किया। कार्यालय का किराया भी मकान स्वामी को नहीं दे सका। भवन स्वामी ने कार्यालय के सभी कर्मियों को बाहर निकालकर अपना ताला डाल रखा है। भवन स्वामी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली विभाग का हजारों रुपये की बकाया है। आरोपी से चपरासी भी एक साल की सैलरी नहीं दी गई। पीलीभीत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें