हल्दौर। एक युवती शादी करने की जिद लेकर प्रेमी के जा धमकी। सूचना पर पहुंचे परिजन युवती को समझाकर घर ले गए। एक युवती का काफी समय से नगर निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार की शाम युवती शादी करने की जिद लेकर प्रेमी के घर जा पहुंची। इससे युवक के परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने फोन पर मामले की सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। युवती के परिजन किसी तरह समझाकर उसे अपने साथ ले गए। युवक थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।