फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की आशंका के चलते शव पोस्टमार्टम को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर सादात ।लापता युवक का शव एक अन्य गांव में तालाब के किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

गांव मिर्जाअलीपुर निवासी अमर सिंह का 26 वर्षीय पुत्र संजय बुधवार दोपहर से घर नहीं लौटा था। दिन ढलने तक भी जब संजय घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार सुबह गांव छोटी बनी में एक तालाब के पास युवक का शव पड़ा होने की खबर मिली । काफी भीड़ मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान गांव मिर्जाअलीपुर निवासी अमर सिंह के पुत्र संजय के रूप में हुई। शव के पास ही शराब के खाली पव्वे पड़े थे। संजय अविवाहित था और मजदूरी कर आजीविका कमाता था। उधर, सूचना मिलने पर नगीना देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों की ओर से युवक की हत्या की आशंका जताने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना था कि आखिर किन कारणों से संजय की मौत हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा। पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें