दो दुकानों से लाखों रुपये का माल किया साफ
बिजनौर। चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर कीमती सामान चोरी कर लिया। सिरधनी रोड पर रहने वाले दानिश की चांदपुर की चुंगी के पास इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर फ्रिज, तीन एलईडी, होम थिएटर समेत लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। दानिश की दुकान के सामने एजाज की मोबाइल की दुकान है। चोरों ने एजाए की दुकान के ताले तोड़कर 30 हजार रुपये के मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी के दौरान पड़ोस के लोगों की आग खुल गई। चोर वैगनआर गाड़ी से भाग गए। चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
ट्रक ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
बिजनौर। नो एंट्री में ट्रक खड़ा करने पर मना करने पर ट्रक चालक ट्रैफिक पुलिस से भिड़ गया और गाली गलौच की। ट्रक चालक को पकड़कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। कस्बा झालू के मोहल्ला सादात निवासी इकरार शुक्रवार को अपना ट्रक लेकर शास्त्री चौक पर आया और नो एंट्री में ट्रक खड़ा कर दिया। ट्रैफिक पुलिस के हैड कांस्टेबिल सुखवेंद्र कुमार ने इकरार को ट्रक खड़ा करने से मना किया तो वह सुखवेंद्र से भिड़ गया और गाली गलौच करने लगा। बाद में ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को थाने के सामने से पकड़ लिया। इकरार के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बाद में उसे थाने से जमानत दे दी गई।