फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में तकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में तकरार
विज्ञापन

नींदडू़ (बिजनौर)।
सऊदी अरब में रहने वाले एक व्यक्ति की 42 बीघा कृषि भूमि में खड़ा गन्ना काटने एवं जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर तकरार हुई।
मनकुआ-अंथाईशेख चौराहे पर अब्दुल जलील की पुश्तैनी खेती की जमीन है। जमीन का 42 बीघा भाग जफर जमील के नाम है, जो आजादी के बाद से ही सऊदी अरब के शहर जद्दा में रहते हैं। उन्होंने इसकी पावर ऑफ अटार्नी अपने छोटे भाई अथर शकील को दे रखी थी। जफर जमील की मृत्यु के बाद जमीन विरासत में उनके बेटे सऊद हाशमी के नाम दर्ज हो गई। सऊद हाशमी ने भूमि की पावर ऑफ अटार्नी अपने तहेरे भाई माहिर जलील को दे दी। माहिर जलील ने बताया कि उसने सऊद हाशमी की मर्जी से जमीन अनुज कुमार तथा चमन सिंह को बेच दी है। शुक्रवार को वह, अनुज मलिक तथा चमन सिंह आदि पुलिस की निगरानी में कुछ मजदूरों के साथ खेत में खड़ा गन्ना काटने एवं जमीन पर कब्जा करने गए थे। पुलिस भी मौके पर मौजूद थी।
विज्ञापन

जमीन पर अपना मालिकाना कब्जा बताकर खेती कर रहे फरूख जलील तथा मसऊद जलील ने गन्ना काटने का विरोध किया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो जाने तथा प्रकरण का कोई हल न निकलने पर पुलिस ने दोनों पक्ष से वार्ता कर समाधान की बात कही है। जमीन खरीदने वाले अनुज मलिक ने बताया कि वह दूसरे पक्ष से गन्ना काटकर भूमि कब्जामुक्त करने को कहने गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों से आपस में बैठकर हल निकालने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें