नगीना। समाजसेवी संस्था कौमी इत्तेहाद ट्रस्ट के अध्यक्ष और शिक्षक परवेज आदिल को एक अध्यापक ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया की मोहल्ला काजी सराय निवासी परवेज आदिल द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि कोतवाली ब्लॉक के नगीना-बुंदकी मार्ग पर स्थित ग्राम सूफीपुर अंगद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात ग्राम पुरैनी निवासी सलीम जावेद ने बुधवार की सुबह अपने मोबाइल फोन काल की। अनर्गल आरोप लगाते हुए गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।