फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहटौर फुलसंदा मार्ग पर बाइकर्स का कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकर्स गिरोह ने लूट की कोशिश में भाइयों को पीटा
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। दुकान बंद कर बाइक से लौट रहे दो भाइयों को बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने सरिये से हमला कर लूटने का प्रयास किया। शोर मचाने पर राहगीरों को आता देख बदमाश भाग खडे हुए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
गांव फुलसंदा निवासी उस्मान व सुलेमान की नहटौर में कपड़े की दुकान है। गुरुवार देर रात वे बाइक से घर जा रहे थे। नहटौर डिग्री कालेज के पास पीछे से आ रहे तीन बाइक सवार बदमाशों ने सरिये से हमला कर उस्मान की बाइक गिरा दी। ग्रामीणों के मुताबिक, बदमाशों ने उनसे लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों व सरिये से हमला कर दिया। युवकों के शोर मचाने पर राहगीरों को आता देख बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व, बुधवार रात्रि बाइक सवार बदमाशों ने गांव फुलसंदा निवासी दूधिया जाकिर पर हमला कर लूटपाट की कोशिश की। उन्होंने उस पर जंजीरों से भी हमला किया। शाम ढलते ही बाइकर्स गैंग के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। दुकानदार शाम से पहले ही दुकान बंद करके घर चले जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें