विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, पांच पर केस दर्ज
हीमपुर दीपा (बिजनौर)। एक विवाहिता की दहेज की खातिर गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव मसीत निवासी फुरकान का निकाह चार वर्ष पूर्व नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा निवासी साजिया 26 पुत्री यासीन के साथ हुआ था। आरोप है कि सोमवार को साजिया की ससुरालियों ने गला घोंट कर हत्या कर दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पीएम के लिए बिजनौर भेज दिया। पुलिस के अनुसार महिला के गले पर चोट के निशान हैं। आरोप है की साजिया को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए योजना बनाकर गला घोंट कर मार डाला। साजिया के पिता के अनुसार दहेज दिया गया था फिर भी उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। काफी समझाने पर भी ससुराल वाले अपनी हरकत से बाज नहीं आए। सोमवार को योजना बनाकर साजिया की गला घोंट कर हत्या कर दी। साजिया के दो बच्चे हैं। पुलिस ने साजिया क पिता यासीन की तहरीर पर पति फुरकान, ससुर यूनुस, सास मुन्नी, देवर इमरान आदि समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।