फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने वनों के भीतर से ट्रैक्टर ट्राली को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वन में संदिग्ध ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी
विज्ञापन

रेहड़। रेंजर राजेश कुमार ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को प्रतिबंधित वन क्षेत्र में देर रात ट्रैक्टर ट्राली ले जा रहे व्यक्ति को दबोच लिया। उधर, ट्रैक्टर चालक ने रास्ता भटकर कर जंगल में आने की बात कही है। रेंजर राकेश कुमार का कहना है कि रविवार देर रात डीएफओ डॉ. एम सेमारन, वन दरोगा जयपाल सिंह, वनकर्मी अकबर, सुशील चौहान, विवेक मोहन, विकास कुमार के साथ वन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान रात लगभग दो बजे के करीब एक ट्रैक्टर ट्राली वन क्षेत्र में दिखाई पड़ी। पूछताछ में वन क्षेत्र में आने का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। बिना अनुमति के वन क्षेत्र मे आने पर ट्रैक्टर लाने पर विभाग के अधिकारी ने चालक योगेंद्र पाल सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव पीपली नायक पोस्ट टांडा बादली (रामपुर) को पकड़कर उसके खिलाफ रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें