विदेश भेजने के नाम पर ठगी
रेहड़। गांव जाब्तानगर निवासी विजयपाल सिंह पुत्र सुक्खू सिंह का कहना है कि उसके गांव का ही एक युवक लोगों की विदेश में नौकरी लगवाने का काम करता है। लगभग छह माह पहले उसने विदेश भेजने के नाम पर उसका पासपोर्ट और बीस हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि छह माह बीत जाने के बाद भी उसने विदेश नहीं भेजा। सोमवार सुबह जब वह उसके घर पासपोर्ट, रुपये मांगने गया तो उसने रुपये देने से इंकार करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष आशीष कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।