फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव शाहबपुरा में हाजी इसरार की तलाश में दिल्ली पुलिस का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव शाहबपुरा में दिल्ली पुलिस का छापा
विज्ञापन

किरतपुर। कार चालक की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने गांव शाहबपुरा रतन निवासी सपा नेता हाजी इसरार सलमानी के घर पर छापा मारा। इस दौरान आरोपी सपा नेता वहां पर नहीं मिला। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके भतीजे मोहम्मद नौशाद को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली पुलिस के एसआई शशिकांत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को क्षेत्र के गांव शाहबपुरारतन में छापा मारा। पुलिस के अनुसार इसरार सलमानी के चालक वकील की हत्या उसके निवास स्थान दिलशाद गार्डन में हुई थी। घटना के बाद से इसरार फरार चल रहा है। उससे पूछताछ के लिए उसकी खोजबीन की जा रही है। एक सप्ताह पूर्व भी दिल्ली पुलिस ने इसरार सलमानी की तलाश में दबिश दी थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके भतीजे मोहम्मद नौशाद को हिरासत में लिया है। हाजी इसरार सलमानी करीब 15 वर्षों से दिल्ली के दिलशाद गार्डन में रहकर प्रोपर्टी डीलिंग का काम करता है। पुलिस ने गांव से हाजी इसरार सलमानी के भतीजे मोहम्म्द नौशाद पुत्र यूनुस सलमानी को पूछताछ के लिए पकड़ा है। लेकिन सपा नेता का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने दूसरी बार उसकी धरपकड़ के लिए गांव में दबिश दी है। सपा नेता बड़े नेताओं एवं अधिकारियों के साथ बैठकर फोटो खिचवाने एवं कई बंदूकधारी गार्ड रखने के लिए क्षेत्र में चर्चित रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें