हल्दौर। एक विवाहिता ने अपने पति पर बच्चे पैदा न होने पर कुकर्म करने और दहेज में मोटी रकम न मिलने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार उसका निकाह कुछ वर्ष पूर्व हल्दौर के मोहल्ला खेड़ा निवासी एक युवक के साथ हुआ था। निकाह के काफी समय बाद भी कोई संतान पैदा न हो सकी। आरोप है कि बच्चे न होने पर उसके पति ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया और उस पर दहेज में मोटी रकम न लाने पर उसका शारीरिक उत्पीड़न किया। पति ने उसकी बिना रजामंदी के दूसरी महिला से निकाह भी कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।