नौगांवा सादात। गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर कचहरी परिसर में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में नौगांवा सादात के तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने रोष प्रकट कर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहकर लाठी चार्ज की निंदा की। प्रदर्शन के दौरान अतुल चिकारा, कपिल यादव, संजीव कौशिक, धर्मंद्र यादव, संजीव कुमार, जयप्रकाश, दिनेश चौहान, सर्वेंद्र यादव, महीपाल सिंह, राजपाल सिंह, हुसैन हैदर, सिब्ते हसन, शबाब आलम आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।