फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की हत्या कर लाश गायब करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर के मुहल्ला चामुंडा में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर पति व उसके परिजनों पर अपनी बेटी की हत्या कर लाश गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस पति समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दूसरी ओर ससुराल वालों का कहना है कि महिला गुरूवार की सुबह अपने मायके जाने की बात कहकर घर से गई थी।
विज्ञापन

मुहल्ला चामुंडा निवासी तसलीम ने अपनी बेटी का निकाह एक साल पहले नगर के ही मुहल्ला कटरा निवासी एक युवक के साथ की थी। तसलीम का आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल वाले उसको घरेलू हिंसा का शिकार बना रहे हैं। इसी कारण से उसकी पुत्री तीन माह तक मायके में रही। बाद में बिरादरी व रिश्तेदारों की मध्यस्थता में बेटी को ससुराल भेज दिया गया था लेकिन उसका शोषण जारी रहा। तसलीम ने शिकायत में कहा है कि शुक्रवार की सुबह बेटी से मिलने उसकी ससुराल गए तो उसकी बेटी वहां नहीं थी। ससुराल वाले कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें