फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों पर पति की हत्या कर शव को रेलवे लाइन के पास डालने का आरोप, पुलिस में तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या कर शव रेलवे लाइन पर डालने का आरोप
विज्ञापन

धामपुर। गांव बसेड़ा नारायण निवासी सुमन शर्मा ने गांव के तीन लोगों पर रंजिशन पति की हत्या कर शव को रेलवे लाइन के पास डालने का आरोप लगाया है। थाने में दी तहरीर में महिला ने गांव के एक व्यक्ति को नामजद और दो अज्ञात को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक उसके पति राजकुमार शर्मा (55) गांव में परचून की दुकान करते थे। गांव बसेड़ा उबार निवासी गांव का एक व्यक्ति उनकी दुकान से उधार में सामान खरीदता था। राजकुमार ने आरोपी से उधारी मांगी तो वह आग बबूला हो गया। 24 जून की सुबह आरोपी अपने दो साथियों को लेकर उनकी दुकान पर पहुंचा और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चला गया। 26 जून को आरोपी फिर दुकान पर पहुंचे और हिसाब की कापी में से उधारी का पर्चा फाड़ दिया। आरोपी गल्ले में रखे रुपये भी निकाल कर ले गए। आरोपी राजकुमार को अपने साथ ले गए थे। उसी दिन दोपहर बाद सूचना मिली कि राजकुमार का शव कल्याणपुर रेलवे फाटक के पास पड़ा हुआ है। सुमन ने आरोपियों पर हत्या कर पति के शव को रेलवे लाइन के पास डालने का आरोप लगाया है। कोतवाल शक्ति सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है, आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें