अफजलगढ़ । पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव मानियावाला निवासी शरीफ पुत्र जमीर को कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर चालान किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोर्ट में वाद विचाराधीन है। पुलिस ने कई बार आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। पर, वह पुलिस के हत्थे नहीं लगा। अब पुलिस ने कोर्ट के वारंट पर उसे गिरफ्तार कर चालान किया है।