फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार से नजीबाबाद आते हुए कार दुर्घटनाग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। मार्ग दुर्घटना में कार सवार युुवक की मौत हो गई। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

दिल्ली के ओखला निवासी इकबाल अंसारी का पुत्र रागिब अंसारी अपने परिवार के साथ जलालाबाद में एक विवाह समारोह में भाग लेने आया था। रागिब अपनी कार से अपने बड़े भाई बॉबी की ससुराल लड़की पड़ाव कोटद्वार गया था। शनिवार की देर शाम वह अपने भाई आतिफ और परिजनों के साथ जलालाबाद लौट रहा था। कोटद्वार से लगभग चार-पांच किलोमीटर सूखरो पुल के निकट कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क एक ओर गड्ढे में गिर गई, जिससे रागिब के गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल कोटद्वार में उपचार के लिए लेे जाया गया। हालत नाजुक होने पर हरिद्वार के लिए रेफर किए गए रागिब ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। रागिब की मौत की खबर से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। कार में सवार आतिफ व अन्य परिजनों के मामूली चोटें आईं। जबकि दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें