फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। अदब सिटी में दो माह पूर्व हुई लूट प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों को तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पहले जेल जा चुका है। हरिद्वार मार्ग पर मालन नदी पुल के निकट स्थित सशस्त्र बदमाशों ने अदब सिटी में धावा बोलकर दो परिवारों में जमकर लूटपाट की थी। थाना प्रभारी सतीश कुमार के निर्देशन में एसआई शहजाद अली ने टीम के साथ अदब सिटी लूट के दो बदमाशों को बिजौरी-रानीपुर क्षेत्र से दबिश के दौरान गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में यमुनानगर निवासी समीर नाथ और आजाद नाथ शामिल हैं। उनके पास से एक तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया गया है। नजीबाबाद पुलिस लूट के एक आरोपी खलील नाथ को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बदमाशों ने मो. सादिक और खुर्शीद के परिवार वालों को निशाना बनाया था। एक व्यक्ति के सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें