शामली। मोहल्ला दयानंद नगर निवासी महिला सारिका 13 अक्तूबर को स्कूटी से बाजार में किसी काम से जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी चेन लूट ली थी। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई थी। तब से पुलिस इसकी जांच कर रही थी। पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चेन लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
युवक पर छेड़छाड़ का आरोप
शामली। गांव करमू खेड़ी निवासी एक महिला अपने खेत में काम कर रही थी। उसके पास के खेत में गांव का ही राहुल काम कर रहा था। आरोप है कि महिला को अकेली देखकर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो आरोपी धमकी देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वारंटी को पकड़ा
शामली। गांव लिलौन निवासी सेविन का कोर्ट से शराब के मामले में गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने वारंटी सेविन को गांव लिलोन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।