एसपी ऑफिस पहुंचे जिलेभर के किन्नर
बिजनौर। जिले भर के किन्नरों ने गैंग बनाकर अवैध वसूली करने और जान से मारने की धमकी देने वाले किन्नर शबनम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
जिले भर के किन्नर सोमवार को एसपी से मिले। झालू के किन्नर मुस्कान की ओर से एसपी को प्रार्थना देकर बताया कि झालू के शमीम किन्नर के दो शिष्य अनारो और शकीला रहे हैं। मुस्कान ने सदा अनारो की सेवा और देखभाल की। अनारो ने अपनी वसीयत मुस्कान को कर दी। बढ़ापुर का किन्नर शबनम बेहद चालाक किस्म का है। जब वह किन्नर नहीं था, तब वह एक युवती से दुष्कर्म के मामले में जेल भी जा चुका है। वह आपराधिक प्रवृति का है। मुकदमे से बचने के लिए ही उसने अपना लिंग परिवर्तन करा लिया था। तभी से वह आपराधिक किस्म के किन्नरों के साथ रहता है। बाकी किन्नरों के इलाके में अवैध वसूली करता है। मुस्कान व अन्य किन्नरों ने ऐसा करने के मना किया तो शबनम ने मारपीट करने उसे जान से मारने की धमकी दी। शबनम ने अनारों के बिरसे का फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया। अनारो को जब इसका पता चला तो उसने कोर्ट में शबनम के खिलाफ वाद दायर कर दिया। मुस्कान इस मुकदमे की पैरवी करती है। 20 सितंबर को शबनम ने मुस्कान के मोबाइल पर मुकदमे की पैरवी करने पर उसे गोली मारने की धमकी दी। शबनम से उसे जान माल का खतरा है। इस दौरान रानी हाजी, नगीना की मुस्कान, दारानगर की लता, मंदाकनी, रेशमा हाजी, अंजली, सलमा आदि शामिल रहीं।