फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान बच्चे की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एक निजी अस्पताल में महिला के प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने कोतवाल को तहरीर देकर अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

चांदपुर के गांव हल्लानंगला निवासी स्वाति पत्नी अरविंद गर्भवती थी। उसका इलाज चांदपुर क्षेत्र के एक निजी चिकित्सक से चल रहा था। परिजनों ने क्षेत्र के चिकित्सक की सलाह पर उसको शनिवार को बिजनौर में सिविल लाइन स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि मुख्य महिला चिकित्सक नहीं होने के बाद भी स्टाफ ने स्वाति को भर्ती कर लिया। स्टाफ महिला के प्रसव की तैयारी करने लगा। स्टाफ महिला की नॉर्मल प्रसव कराना चाहता था, लेकिन नॉर्मल प्रसव के दौरान कुछ दिक्कत हो गई। स्टाफ ने ऑपरेशन से प्रसव कराने के लिए नशे के चिकित्सक को फोन कर दिया, लेकिन नशे का चिकित्सक उपलब्ध नहीं हो सकता। बाद में स्टाफ नॉर्मल प्रसव करने लगा, इसी दौरान बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक उनके साथ अभद्रता करने लगा और धमकाने भी लगा। गुस्साएं परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर कोतवाल फतेह सिंह पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझाकर शांत किया। परिजनों ने कोतवाल को तहरीर देकर चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की है। खबर लिखे जाने तक पुलिस व पीड़ित पक्ष अस्पताल में ही मौजूद थे। परिजनों ने बताया कि स्वाति सहारनपुर में एसआई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें