फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकोटिक्स विभाग और पुलिस ने ली घरों की तलाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नारकोटिक्स विभाग लखनऊ की टीम ने हीमपुरदीपा पुलिस के साथ गांव माहू में कई घरों की तलाशी ली। इस दौरान गांव में हड़कंप मचा रहा। बाद में टीम खाली हाथ लौट गई। बुधवार को नारकोटिक्स विभाग लखनऊ की टीम ने हीमपुरदीपा थाने में आमद दर्ज कराई। टीम पुलिस के साथ गांव पहुंची। टीम ने कई घरों की तलाशी की, लेकिन कुछ नहीं मिला। गांव वालों के पूछने पर भी उनको ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नारकोटिक्स की टीम ने कुछ दिनों पहले दो करोड़ रुपये की हिरोइन पकड़ी थी। इस मामले में टीम को गांव माहू में किसी अपराधी या नशीले पदार्थ के मिलने की आशंका थी। थाना प्रभारी निरीक्षक हीमपुरदीपा अरविंद शर्मा ने नारकोटिक्स विभाग की टीम आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें