अपराधों पर लगाम की नसीहत
बिजनौर। एडीएम सतेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस अफसरों को अपराध पर लगाम कसने की नसीहत दी है।
रविवार को शहर कोतवाली में में ली बैठक में एसडीम ने कहा कि पुलिस वाले अपराध पर अकुंश लगाएं। उन्होंने कहा कि हर गांव के लेखपाल व सिपाही का नंबर एक-दूसरे के पास होना चाहिए। एक कार्ड बनाकर अफसर के साथ लेखपाल सिपाही का नाम उस पर अंकित किया जाएगा। अवैध खनन और अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने गंज, जलालपुर में गंगा क्षेत्र का दौरा भी किया। बैठक में तहसीलदार राजेश वर्मा, शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा भी मौजूद रहे।