फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी के ससुरालियों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। शाहिद निवासी ग्राम शफियाबाद ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उसकी बेटी के साथ ससुरालवाले मारपीट करते हैं। शाहिद के मुताबिक, उसने पुत्री यास्मीन की शादी करीब पांच साल पहले क्षेत्र के ही ग्राम चकनपूरी टांडा निवासी गामा पहलवान उर्फ अशरफ के पुत्र राकिब के साथ की थी। तभी से उसकी बेटी से मारपीट की जा रही है। उसकी पुत्री का पेट का आपरेशन हुआ है, इसके बाद भी मारपीट की जा रही है। शाहिद का कहना है कि वह बेटी का हाल-चाल जानने पत्नी सहित उसकी ससुराल पहुंचा तो बेटी बेहोश मिली। जानकारी करने पर पता चला कि ससुराल वालों की पिटाई से वह बेहोश थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें