फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट को लेकर मारपीट, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट को लेकर मारपीट, आठ घायल
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। थाना क्षेत्र के गांव नाईपुरा में शुक्रवार को बच्चे क्रिकेट मैच खेल रहे थे। खेल के दौरान किसी बात को लेकर बच्चों मे विवाद हो गया। विवाद को मौके पर शांत करा दिया गया। बच्चों के विवाद का परिजनों को पता चलने पर रात्रि को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर गाली गलौज व मारपीट हुई, इसमें नफीसा, राशिद, इनायत, रहमत, शमीम, सलीम, अनीश, नदीम घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर गंभीर रुप से घायल इनायत व अब्दुल की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रैफर कर दिया गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमाकांत तिवारी का कहना है कि मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें