फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना तलाक दिये ही दूसरे युवक से कर लिया निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना तलाक दिए किया निकाह
विज्ञापन

बिजनौर। एक व्यक्ति की अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। पत्नी ने बिना तलाक दिए दूसरे युवक से निकाह कर लिया। पीड़ित ने एसडीएम नजीबाबाद को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। किरतपुर के मोहल्ला बुद्धपाड़ा निवासी शरीफ अहमद ने एसडीएम नजीबाबाद को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका निकाह वर्ष 2001 में हुआ था। कुछ दिनों बाद ही पत्नी-पत्नी में विवाद रहने लगा। कुछ गणमान्य नागरिकों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि थोड़े दिनों बाद ही उसकी पत्नी ने मोहल्ले के एक युवक से निकाह कर लिया। वर्तमान में वह आरोपी के घर पर रह रही है। तथा उसके माता-पिता को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देती है। आरोप है कि उसके बच्चों के साथ आरोपी युवक और महिला गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हैं। उसने एसडीएम से गुहार लगाई है कि आरोपी उसके माता-पिता और बच्चों के साथ कोई भी संगीन वारदात कर सकते हैं। पीड़ित ने एसडीएम से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें