धामपुर। नगर क्षेत्र के दिनेश कुमार, गौरव कुमार, करन पाल सिंह ने अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पुराने धामपुर में कुछ समय पहले एक कंपनी ने कार्यालय खोला था। कंपनी के अधिकारियों ने क्षेत्र के कुछ युवकों को एजेंट बनाया था। एजेंट के माध्यम से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के खाते खोल कर रकम भी जमा कराई थी। लोगों का लालच दिया गया कि यदि वह उनकी कंपनी में रकम जमा करेंगे तो उन्हें भारी लाभ होगा। आरोप है कि जब लोगों ने रकम को कुछ समय के बाद लेने का प्रयास किया तो कंपनी पैसे देने को आनाकानी करने लगी। बढ़ते दबाव को देख कंपनी एक माह पहले रकम लेकर चंपत हो गई। खाताधारकों ने रिपोर्ट कायम कराकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच कराने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है।