फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजान हत्याकांड में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजान हत्याकांड में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

शेरकोट। घर से लापता 10 वर्षीय मदरसा छात्र मोहम्मद फैजान का रविवार को बोरी में बंद शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी इमामुद्दीन का 10 वर्षीय पुत्र मोहम्मद फैजान शनिवार दोपहर बाद लापता हो गया था। बालक के घर न आने पर परिजनों ने संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों की ओर से थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी गई थी। बताया गया कि रविवार शाम उनके पुत्र का शव घर से करीब 30 मीटर की दूरी पर स्थित मसजिद के पीछे से बोरियों में मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। एसओ पंकज कुमार तोमर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता लग सकता है। वहीं, पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी ने पुलिस से हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें